फॉण्ट कनवर्टर NEW

मोकामा सीट पर बाहुबली फाइट: सूरजभान और अनंत सिंह के बीच सीधा मुकाबला

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे के साथ ही मोकामा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। बाहुबली छवि के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने एलजेपी छोड़ते ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी का दामन थाम लिया। सूरजभान की पत्नी वीणा

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे के साथ ही मोकामा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। बाहुबली छवि के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने एलजेपी छोड़ते ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी का दामन थाम लिया। सूरजभान की पत्नी वीणा देवी आरजेडी की उम्मीदवार बन गई हैं, वहीं दूसरी ओर, जेडीयू की ओर से लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय बाहुबली अनंत सिंह मैदान में हैं।

सूरजभान सिंह के परिवार में तीन पूर्व सांसद हैं। खुद सूरजभान ने 2004 में एलजेपी से, पत्नी वीणा देवी ने 2014 में और भाई चंदन सिंह ने 2019 में लोजपा से सांसद का चुनाव जीता। वहीं, अनंत सिंह मोकामा से लगातार पांच बार विधायक बने हैं और उनकी पत्नी नीलम देवी भी एक बार सदन पहुंच चुकी हैं। मौजूदा परिदृश्य में अनंत सिंह जेडीयू टिकट पर, जबकि वीणा देवी आरजेडी के टिकट पर आमने-सामने हैं।

जातीय समीकरणों में उलझा चुनाव

मोकामा का चुनाव जातीय और सामाजिक समीकरणों पर ही टिका है। यहां यादव, भूमिहार, कुशवाहा और मुस्लिम वोटरों की बड़ी संख्या निर्णायक भूमिका में है। भूमिहार समाज में अनंत सिंह की तगड़ी पकड़ है, जबकि आरजेडी को यादव और मुस्लिम वोटरों का परंपरागत समर्थन मिलता रहा है। ऐसे में मुकाबला तगड़ा होने की पूरी संभावना है।

चुनावी रणनीति

तेजस्वी यादव, सूरजभान परिवार और अनंत सिंह तीनों अपने-अपने समर्थक समूहों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं। सीट पर बाहुबली छवि, जाति समीकरण और पार्टी रणनीति का जबरदस्त प्रभाव दिखेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram