फॉण्ट कनवर्टर NEW

रचनात्मकता और नवाचार का सम्मान: मॉडर्न पब्लिक स्कूल को मिला ग्लोबल स्कूल अवार्ड

Koderama News: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने एक और गौरवशाली उपलब्धि अपने नाम की है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल को रचनात्मकता एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्लोबल स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही विद्यालय की निदेशिका संगीता

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News:  झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने एक और गौरवशाली उपलब्धि अपने नाम की है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल को रचनात्मकता एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्लोबल स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ एडुप्रेन्योर (शिक्षा उद्यमी) के रूप में सम्मान प्रदान किया गया। गौरतलब हो की एडुप्रेन्योर पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं शिक्षा को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने के लिए नए तरीके और तकनीक विकसित करने ले लिए दिया जाता है। नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में जॉर्जिया के राजदूत श्री वख्तांग जोशविली द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसे मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री गुरु चरण वर्मा ने ग्रहण किया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में कनाडा, जॉर्जिया, वियतनाम, पोलैंड, जापान सहित कुल 25 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री गुरु चरण वर्मा ने कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त कर वे अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह सम्मान विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नवीन एवं रचनात्मक प्रयोग करता रहेगा। वहीं विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों और छात्रों के सतत प्रयासों का परिणाम है तथा आने वाले समय में भी मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिवार के सभी सदस्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। विद्यालय को मिली इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram