फॉण्ट कनवर्टर NEW

मेकॉन परिसर में मॉक ड्रिल: आपदा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बड़ा अभ्यास

Ranchi News: शहर की आपात स्थिति से निपटने की क्षमता को परखने और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से आज मेकॉन परिसर में एक विस्तृत नागरिक सुरक्षा अभ्यास (मॉक ड्रिल) आयोजित किया गया। इस अभ्यास का नेतृत्व उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मंजूनाथ

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: शहर की आपात स्थिति से निपटने की क्षमता को परखने और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से आज मेकॉन परिसर में एक विस्तृत नागरिक सुरक्षा अभ्यास (मॉक ड्रिल) आयोजित किया गया। इस अभ्यास का नेतृत्व उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने किया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग, NDRF, NCC तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न अधिकारियों की संयुक्त भागीदारी रही। सभी विभागों ने एकजुट होकर विभिन्न आपातकालीन परिदृश्यों को दर्शाते हुए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।

मॉक ड्रिल में यह दर्शाया गया कि प्राकृतिक आपदा या शत्रुतापूर्ण हमले जैसी स्थितियों में किस तरह प्रशासन, स्वास्थ्य सेवा, पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य करती हैं। टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन, फायर फाइटिंग, घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने जैसे कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

DC भजंत्री ने कहा कि “ऐसे अभ्यास आम नागरिकों, संस्थानों और बुनियादी ढांचे को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक और तैयार करते हैं। यह प्रशासनिक सतर्कता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।” इस संयुक्त मॉक ड्रिल का उद्देश्य सिर्फ विभागीय समन्वय को परखना नहीं, बल्कि नागरिकों में आपदा के प्रति जागरूकता भी फैलाना था। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी रुचि दिखाई और इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram