फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बड़ाजामदा बाजार में 30 लाख की चोरी, मोबाइल दुकानें साफ

Chaibasa news: पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने बाजार स्थित दो मोबाइल दुकानों को निशाना बनाते हुए उनके शटर का ताला तोड़

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa news: पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने बाजार स्थित दो मोबाइल दुकानों को निशाना बनाते हुए उनके शटर का ताला तोड़ दिया और करीब 30 लाख रुपये मूल्य के महंगे मोबाइल फोन व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ाजामदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने दुकानों के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि चोरों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया और कम समय में बड़ी संख्या में मोबाइल लेकर फरार हो गए।

थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि पिछले एक महीने से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासकर मोबाइल दुकानों और छोटे प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को चोरी किए गए मोबाइल के साथ पकड़ा था, जिससे पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि इन वारदातों में पड़ोसी राज्य ओडिशा से आने वाले कुछ नाबालिग शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि नशे की लत के कारण ये बच्चे चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्यों को खंगाल रही है।

इधर, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में रात के समय पुलिस गश्त की कमी के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बाजार में नियमित पेट्रोलिंग, सीसीटीवी नेटवर्क को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram