फॉण्ट कनवर्टर NEW

मनरेगा भर्ती परीक्षा शुरू, एसडीओ सुलोचना मीणा ने किया निरीक्षण

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में मनरेगा के विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार से लिखित परीक्षा की शुरुआत हुई। परीक्षा गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल में दो पालियों में आयोजित की गई। पहले दिन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी और तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष)

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में मनरेगा के विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार से लिखित परीक्षा की शुरुआत हुई। परीक्षा गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल में दो पालियों में आयोजित की गई। पहले दिन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी और तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष) पदों के लिए परीक्षा संपन्न हुई।

पहली पाली सुबह 10.30 बजे से सात क्लासरूम में जबकि दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से चार क्लासरूम में आयोजित हुई। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पद के लिए 264 और सहायक अभियंता पद के लिए 140 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।

परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात थे। दोपहर दो बजे सदर एसडीओ सुलोचना मीणा और छतरपुर एसडीओ ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और केंद्राधीक्षक को कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

परीक्षा का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा तय संकल्प और नियुक्ति सेवा शर्त नियमों के तहत किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि शनिवार को कनीय अभियंता, लेखा सहायक और कंप्यूटर सहायक पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram