फॉण्ट कनवर्टर NEW

विधायक सुदीप गुड़िया ने रनिया में SIR कार्य का लिया जायजा

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने बुधवार को रनिया प्रखंड की बनई पंचायत में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का जायजा लिया। उन्होंने SIR की प्रगति और लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने बुधवार को रनिया प्रखंड की बनई पंचायत में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का जायजा लिया। उन्होंने SIR की प्रगति और लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान विधायक ने रनिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत डांग से मुलाकात की और मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी ली। उन्होंने दावे और आपत्तियों की स्थिति के साथ पात्र मतदाताओं को हो रही परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली।

विधायक ने कहा कि SIR जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी या प्रक्रिया की कमी के कारण अपने मताधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को SIR से जुड़ी जानकारी सरल भाषा में देने और उनकी समस्याओं व दावों का नियम के अनुसार समाधान करने की अपील की।

सुदीप गुड़िया ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता सूची में सही पंजीकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह SIR से जुड़ी लोगों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने उठाते रहेंगे और हरसंभव सहयोग करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram