फॉण्ट कनवर्टर NEW

पालकोट के सेमरा में माघ जतरा पर भव्य मेला, विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

गुमला/पालकोट :पालकोट प्रखंड अंतर्गत कोलेंग पंचायत के सेमरा ग्राम में माघ जतरा के पावन अवसर पर भव्य मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मनीष हिंदुस्तान उर्फ मनीष कुमार साहू ने फीता

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला/पालकोट :पालकोट प्रखंड अंतर्गत कोलेंग पंचायत के सेमरा ग्राम में माघ जतरा के पावन अवसर पर भव्य मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मनीष हिंदुस्तान उर्फ मनीष कुमार साहू ने फीता काटकर किया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिससे पूरा गांव उत्सवमय माहौल में डूबा नजर आया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुल्लू, सचिव संजय गोप, कोषाध्यक्ष राम लखन, संरक्षक बसंत सिंह सहित बिरहा गोप, मुंडा खड़िया, लाल नगसिया, इंदर गोप, रोशन साहू, बबलू सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार साहू ने कहा कि माघ जतरा आदिवासी और ग्रामीण संस्कृति की पहचान है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिलती है। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों की अनुशासित व सफल व्यवस्था की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने कहा कि माघ जतरा केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस मेले के माध्यम से ग्रामीण कलाकारों को मंच और नई पीढ़ी को संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

मेले में झूले, खान-पान की दुकानें और विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था के चलते कार्यक्रम पूरी तरह शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्ट- रोहित कुमार साहू

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram