फॉण्ट कनवर्टर NEW

नववर्ष 2026 पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंत्रीगण व मुख्य सचेतक की मुलाकात

Ranchi : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नववर्ष 2026 के अवसर पर राजनीतिक शिष्टाचार मुलाकात का आयोजन हुआ। इस दौरान मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री हाफिजूल हसन तथा सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सभी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नववर्ष 2026 के अवसर पर राजनीतिक शिष्टाचार मुलाकात का आयोजन हुआ। इस दौरान मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री हाफिजूल हसन तथा सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने भी सभी आगंतुकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और राज्यवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नया वर्ष झारखंड के लिए सुख, समृद्धि और विकास का संदेश लेकर आए। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सामूहिक प्रयासों से राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचेगा। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram