फॉण्ट कनवर्टर NEW

सिंह मेंशन पर आधी रात बमबाजी, नगर निकाय चुनाव से पहले ‘अमन गैंग’ की खौफनाक धमकी

धनबाद : कोयलांचल की राजनीति का केंद्र कहे जाने वाले ‘सिंह मेंशन’ पर रविवार देर रात हुए बम हमले ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित इस हाई-प्रोफाइल आवास पर करीब 11:30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने दो सुतली

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : कोयलांचल की राजनीति का केंद्र कहे जाने वाले ‘सिंह मेंशन’ पर रविवार देर रात हुए बम हमले ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित इस हाई-प्रोफाइल आवास पर करीब 11:30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने दो सुतली बम फेंके। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर धमाका हुआ, वहां उस वक्त कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

अमन गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी ‘श्मशान’ बनाने की चेतावनी

घटना के कुछ ही घंटों बाद इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात ‘अमन गैंग’ के गुर्गे शंकर ने ली है। एक कथित पत्र जारी कर गिरोह ने चेतावनी दी है कि “जिस धरती पर अमन का खून गिरा, उसे बंजर कर देंगे।” इस धमकी ने धनबाद के अंडरवर्ल्ड और गैंगवार के पुराने जख्मों को फिर से हरा कर दिया है। हमले के वक्त झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह अपने कमरों में ही मौजूद थे।

चुनावी रंजिश या वर्चस्व की जंग

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब धनबाद में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज है। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है और मंगलवार को उनका नामांकन प्रस्तावित है। नामांकन से ठीक 36 घंटे पहले हुई इस बमबाजी को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। विधायक रागिनी सिंह ने इसे विरोधियों की डराने वाली साजिश करार दिया है।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिंह मेंशन के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (DVR) जब्त कर लिया है। फुटेज में दो बाइक सवार युवक कोलाकुसुमा की ओर से आते और बम फेंककर गोविंदपुर की तरफ भागते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram