फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी बन गई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi  ; झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी बन गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को झारखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर और दुमका में भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी दी है।

इसके अलावा गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से तेज बारिश और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। किसानों को भी बारिश और बिजली चमकने के दौरान खेतों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram