फॉण्ट कनवर्टर NEW

मौसम विभाग का अलर्ट : झारखंड के कई जिलों में दो दिन तक गरज के साथ बारिश

Ranchi News : झारखंड के लोगों को आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के 11 जिलों में एक और दो जून को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड के लोगों को आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के 11 जिलों में एक और दो जून को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह पूर्वानुमान विशेष रूप से राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों के लिए जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है, उनमें उत्तर-पूर्व झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज शामिल हैं। वहीं, दक्षिणी झारखंड के जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी वर्षा के आसार जताए गए हैं। 

बीते 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में रिकॉर्ड की गई, जहां 48.2 मिमी बारिश हुई। इससे पहले प्रदेश के अधिकतर इलाकों में गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।

तापमान की बात करें तो शनिवार को राज्य के कई प्रमुख शहरों में तेज धूप और गर्मी महसूस की गई। रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर में पारा 36.5 डिग्री तक पहुंच गया। सबसे गर्म शहर डालटेनगंज रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार जिले में रिकॉर्ड किया गया, जहां रात का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। रांची और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार को आसमान साफ रहा और दोपहर के समय तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया।

मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों में संभावित बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। किसानों और आम नागरिकों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है, खासकर खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram