फॉण्ट कनवर्टर NEW

अग्रसेन जयंती महोत्सव में सामाजिक सेवा का संदेश, 177 लोगों ने किया रक्तदान

महाराजा अग्रसेन भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह और अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के तहत कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: महाराजा अग्रसेन भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह और अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के तहत कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से हुई। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया।

इसके बाद सभा के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने जयंती कार्यालय का उद्घाटन किया और अग्रसेन जयंती के ब्रोशर का विमोचन किया।

177 लोगों ने किया रक्तदान

अग्रवाल सभा और अग्रवाल युवा सभा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन रिम्स के चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय सरावगी ने किया। इस दौरान कुल 177 लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, मंत्री निर्मल कुमार बुधिया और मुख्य जयंती संयोजक सज्जन कुमार पाड़िया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

गौ सेवा और भोजन वितरण

अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 16 अगस्त को रांची गौशाला में गौ सेवा का आयोजन किया गया। समाजसेवी किशोरी लाल चौधरी ने गौ पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसके बाद श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा के तहत 197 लोगों को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram