फॉण्ट कनवर्टर NEW

20 साल बाद यादें हुईं ताज़ा: DAV सेक्टर-12 में 2002 बैच का ऐतिहासिक पुनर्मिलन

Bokaro News: बोकारो सेक्टर–12 स्थित डीएवी +2 उच्च विद्यालय में वर्ष 2002 में +2 परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों द्वारा एक भव्य, गरिमामयी एवं भावनात्मक पुनर्मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य आदरणीय श्री सुनील कुमार के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में संपन्न

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो सेक्टर–12 स्थित डीएवी +2 उच्च विद्यालय में वर्ष 2002 में +2 परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों द्वारा एक भव्य, गरिमामयी एवं भावनात्मक पुनर्मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य आदरणीय श्री सुनील कुमार के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के अनेक सम्मानित एवं प्रतिष्ठित शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा को और भी बढ़ा दिया।

समारोह में उपस्थित आदरणीय शिक्षकों में श्री अवध किशोर प्रसाद, श्री विजय कुमार सिंह, श्री कमलेश्वर नाथ उपाध्याय, श्रीमती अरुण लता, श्रीमती उषा हरकर्नाई, श्री भुटकुन झा, डॉ. रुमाना परवीन, श्री अमूल्य रत्न महतो, श्री सुनील कुमार तथा सम्माननीय ब्रज किशोर सिंह सर प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जीवन में निरंतर प्रगति करने का संदेश दिया।

वर्ष 2002 बैच के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा विद्यालय से जुड़ी अपनी स्वर्णिम स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रबंधन समिति के सदस्यों — चुरा टुडू, तेज नारायण शर्मा, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, राहुल, कांग्रेस, सुनीता, पुष्पा सहित वर्ष 2002 बैच के सभी विद्यार्थियों की सराहनीय भूमिका रही।

इस पुनर्मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य गुरु–शिष्य परंपरा को सम्मान देना, वर्षों बाद पुनः एकत्रित हुए सहपाठियों के बीच आपसी आत्मीयता को सुदृढ़ करना तथा अपने विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण, भावनात्मक क्षणों एवं आपसी संवाद के साथ अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram