फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

22 दिसंबर को मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैंप, समस्याओं का होगा समाधान

प्रखंड एव जिला स्तर पर लगेगा कैंप, उपायुक्त ने दिये कई निर्देश ओरमांझी प्रखंड में लगेगा जिलास्तरीय कैंप जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित होगा कैंप रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रांची वासियों को फिर एक बार राहत पहुंचाने का निर्णय लिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

प्रखंड एव जिला स्तर पर लगेगा कैंप, उपायुक्त ने दिये कई निर्देश

  • ओरमांझी प्रखंड में लगेगा जिलास्तरीय कैंप
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित होगा कैंप

 रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रांची वासियों को फिर एक बार राहत पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रखंड एव जिला स्तर पर 22 दिसंबर को मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा। जिलास्तरीय कैंप ओरमांझी प्रखंड में एवं प्रखंड स्तरीय कैंप रांची जिला के विभिन्न प्रखंड में आयोजित किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित इस कैंप में विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जायेगा। कैंप को सफल बनाने एवं नागरिकों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए उपायुक्त ने रांची जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कैंप में विभिन्न स्टॉल लगाकर योग्य महिला, पुरुष, बच्चे, अनुसूचित जाति/जनजाति, वृद्धों, विधवा, किसानों, आपराधिक गतिविधियों एवं अन्य मानव निर्मित या प्राकृतिक आपदाओं आदि से पीड़ित लोगों की पहचान कर हर संभव सहायता करें और स्टॉल में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन यथाशीघ्र करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram