फॉण्ट कनवर्टर NEW

मीडिया कप 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे फाइनल के मुख्य अतिथि, प्रेस क्लब ने दिया न्योता

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज रांची प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य आगामी 16 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले ‘मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026’ के भव्य फाइनल मैच के लिए

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज रांची प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य आगामी 16 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले ‘मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026’ के भव्य फाइनल मैच के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित करना था। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपते हुए उन्हें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए मीडिया कर्मियों के बीच खेल और स्वास्थ्य के प्रति इस उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा और कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य मौजूद रहे। यह टूर्नामेंट न केवल पत्रकारों के लिए मनोरंजन का साधन है, बल्कि भागदौड़ भरी पत्रकारिता के बीच तनाव कम करने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। 16 फरवरी को होने वाले इस फाइनल मुकाबले में मुख्यमंत्री की उपस्थिति खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram