फॉण्ट कनवर्टर NEW

15 अगस्त को रांची में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रांची नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस दिन मांस-मछली और इससे जुड़े खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रांची नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस दिन मांस-मछली और इससे जुड़े खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी।

रांची नगर निगम ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। नगर निगम के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है और आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

नगर निगम ने चेतावनी दी है कि 15 अगस्त को अगर कोई दुकानदार मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिबंध को लागू कराने के लिए नगर निगम की प्रवर्तन टीम और संबंधित अधिकारी शहर में निगरानी रखेंगे। इसके लिए विशेष टीमों की भी तैनाती की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram