फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारतीय संविधान दिवस पर जिलेभर में सामूहिक शपथ ग्रहण, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा का किया संकल्प

गुमला: आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार गुमला में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक द्वारा की गई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारत

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला: आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार गुमला में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक द्वारा की गई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने का संकल्प दिलाया। साथ ही सभी को नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने तथा विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता के साथ प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

जिले एवं सभी अनुमंडल, प्रखंड मुख्यालयों सहित विभिन्न विभागीय कार्यालयों तथा संस्थानों में भी संविधान दिवस के उपलक्ष्य में इसी प्रकार शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से प्रस्तावना का वाचन कर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर भारतीय संविधान निर्माताओं को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए यह संदेश दिया गया कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा और राष्ट्र की एकता-अखंडता का आधार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram