फॉण्ट कनवर्टर NEW

मारवाड़ी युवा मंच, गुमला अखिलेश कुमार ने किया रक्तदान, लोगों से शिविर लगाने की अपील

गुमला: मारवाड़ी युवा मंच गुमला के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में अखिलेश कुमार ने स्वेच्छा से AB पॉजिटिव रक्त दान किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से कई फायदे होते हैं। वे स्वयं हर तीन

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला: मारवाड़ी युवा मंच गुमला के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में अखिलेश कुमार ने स्वेच्छा से AB पॉजिटिव रक्त दान किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से कई फायदे होते हैं। वे स्वयं हर तीन महीने पर नियमित रूप से रक्तदान करते आ रहे हैं।रक्तदान प्रभारी रोहित खंडेलवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे रक्तदान शिविरों का आयोजन कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि रक्त की हर बूंद अनमोल है और यह किसी की जान बचा सकती है।इस मौके पर लैब टेक्नीशियन राकेश सिंह और संगीता कुजूर भी उपस्थित थे, जिन्होंने रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग किया। मारवाड़ी युवा मंच गुमला की यह पहल समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram