फॉण्ट कनवर्टर NEW

शहीद गौरी शंकर सिंह का 11वां शहादत दिवस मनाया गया

Bokaro News: शहीद गौरी शंकर सिंह का 11 वीं शहादत दिवस सोमवार को उनके पैतृक गांव महुदा में आयोजित किया गया। महुदा गांव में में लगा शहीद गौरी शंकर सिंह के आदमकद मुर्ती पर पूर्व विधायक सह प्रतिपक्ष नेता चंदनकियारी अमर कुमार बाउरी, सीआरपीएफ 26

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News:  शहीद गौरी शंकर सिंह का 11 वीं शहादत दिवस सोमवार को उनके पैतृक गांव महुदा में आयोजित किया गया। महुदा गांव में में लगा शहीद गौरी शंकर सिंह के आदमकद मुर्ती पर पूर्व विधायक सह प्रतिपक्ष नेता चंदनकियारी अमर कुमार बाउरी, सीआरपीएफ 26 बटालियन के कमांडेंट राजीव रंजन धनबाद सांसद की पत्नी सावित्री देवी भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय,अरविंद दुबे ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया। इस अवसर पर श्री बाउरी ने शहीद की मां का चरण बन्दन करते हुए कहा कि आज अपार दुःख के साथ हमें गौरव का भी एहसास हो रहा है क्योकि आज के ही दिन इस माटी का लाल ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला अंतर्गत चितांग गुफा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ करते शहीद हो गया था इनका बड़ा भाई भी बीएसएफ में सेवा देकर देश की सुरक्षा कर रहा है। कमाडेड राजीव रंजन ने कहा कि शहीद गौरी शंकर सिंह की शहादत बेकार नहीं जायेगी । उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी शहादत दी है। शहादत दिवस में श्रद्धांजलि देने वालों में शहीद की में सावित्री देवी,गिरिधारी सिंह,भानु प्रताप सिंह, तपन महतो,पंचानन महतो,कामेश्वर सिंह,शंकर सिंह सुरेन सिंह,राधेश्याम सिंह आदि लोग शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram