फॉण्ट कनवर्टर NEW

विधानसभा के गलियारे में ‘जीवनदान’, मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों ने किया रक्तदान

रांची: झारखंड विधानसभा का परिसर सोमवार को एक नेक मानवीय पहल का गवाह बना। विधानसभा के औषधालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आगाज खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्तदान कर किया। मुख्यमंत्री की इस पहल ने न केवल सदन के सदस्यों, बल्कि आम जनता

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड विधानसभा का परिसर सोमवार को एक नेक मानवीय पहल का गवाह बना। विधानसभा के औषधालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आगाज खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्तदान कर किया। मुख्यमंत्री की इस पहल ने न केवल सदन के सदस्यों, बल्कि आम जनता को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

रक्तदान करने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे एक “महान मानवीय कार्य” करार दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह एक ऐसा जरिया है जिससे हम किसी अजनबी को भी नया जीवन दे सकते हैं। समाज के हर स्वस्थ व्यक्ति को इस जिम्मेदारी को समझना चाहिए और समय-समय पर आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।”

इस विशेष शिविर में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, कैबिनेट मंत्री, कई विधायक और विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्यमंत्री के आह्वान पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में रक्त की कमी को दूर करना और लोगों के बीच जागरूकता फैलाना था। विधानसभा में इस तरह के सामाजिक सरोकार के आयोजन की हर तरफ सराहना हो रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram