फॉण्ट कनवर्टर NEW

हाथियों के कारण टाटानगर रेल रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Jamshedpur news : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत कलुंगा–किरिबुरू सेक्शन (KLG–KXN) के बीच शनिवार शाम हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण रेल यातायात कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। शाम 18:48 बजे से ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे इस रूट से गुजरने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत कलुंगा–किरिबुरू सेक्शन (KLG–KXN) के बीच शनिवार शाम हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण रेल यातायात कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। शाम 18:48 बजे से ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे इस रूट से गुजरने वाली कई कोचिंग ट्रेनें प्रभावित हुईं और कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

रविवार को रेलवे दी गई जानकारी के अनुसार 18451 अप ट्रेन 18:56 बजे पीपीओ पार करने के बाद 19:10 बजे कलुंगा पहुंची और 19:45 बजे तक रोकी गई। इसी तरह 18110 डाउन ट्रेन 19:16 बजे किरीबुरू पहुंची और 19:45 बजे तक रोकी गई। 18126 डाउन ट्रेन 18:47 बजे सोगरा पहुंची और बाद में 19:37 बजे जीपी पहुंचने के बाद 19:46 बजे रवाना हुई। 22805 डाउन ट्रेन सोगरा 19:37 बजे पार करने के बाद लगभग 47 मिनट तक रोकी गई। वहीं 17321 डाउन ट्रेन 19:34 बजे बीएमबी पार करने के बाद सेक्शन में लगभग 40 मिनट तक रुकी रही, जबकि 18478 डाउन ट्रेन को भी करीब 29 मिनट तक रोका गया।

इस दौरान टाटानगर से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा। 12021 हावड़ा–बारबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस को 15 मार्च को बराजामदा (BJMD) में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया गया और बराजामदा से बारबिल के बीच सेवा रद्द रही। वहीं 12022 बारबिल–हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस को बराजामदा से ही शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया, जिसके कारण बारबिल से बराजामदा के बीच की सेवा रद्द कर दी गई।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस घटना के कारण आगामी दिनों में कुछ ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। 17, 19, 20 और 22 मार्च को चलने वाली 68077/68078 आद्रा–विलियापाड़ा–आद्रा मेमू, 17, 20 और 22 मार्च को चलने वाली 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू तथा 17, 20 और 22 मार्च को चलने वाली 68079/68080 बीजेई–चक्रधरपुर–बीजेई मेमू को रद्द कर दिया गया है।

इसके अलावा 16 मार्च को चलने वाली 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराबूम मेमू पैसेंजर को आद्रा स्टेशन तक ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा, जिसके कारण आद्रा से आसनसोल के बीच की सेवा रद्द रहेगी। 18 मार्च को टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस (18601) को चांडिल–पुरुलिया–कांसेक्स के बजाय चांडिल–गोविंदपुर रोड–मुरी मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

वहीं 16 से 20 मार्च के बीच चलने वाली 63591 बोकारो स्टील सिटी–आसनसोल मेमू पैसेंजर को बोकारो से एक घंटे की देरी से चलाया जाएगा। इसी तरह 16, 18, 19 और 22 मार्च को चलने वाली 18020 धनबाद–झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस भी धनबाद से एक घंटे की देरी से रवाना होगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हाथियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को रोका गया था। वन विभाग और रेलवे की संयुक्त निगरानी में हाथियों के गुजरने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram