फॉण्ट कनवर्टर NEW

आंधी-बारिश से कई पूजा पंडाल धराशायी, श्रद्धालु बाल-बाल बचे

Dhanbad : शारदीय नवरात्र और दुर्गोत्सव की तैयारी इस बार मौसम की मार झेल रही है। शुक्रवार दोपहर अचानक आई आंधी और तेज बारिश ने धनबाद में कई पूजा पंडालों को भारी नुकसान पहुंचाया। शहर से लेकर उपनगर तक कई जगहों पर पंडाल धराशायी हो

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad : शारदीय नवरात्र और दुर्गोत्सव की तैयारी इस बार मौसम की मार झेल रही है। शुक्रवार दोपहर अचानक आई आंधी और तेज बारिश ने धनबाद में कई पूजा पंडालों को भारी नुकसान पहुंचाया। शहर से लेकर उपनगर तक कई जगहों पर पंडाल धराशायी हो गए, जिससे आयोजन समिति और स्थानीय लोगों में निराशा का माहौल है।

सबसे बड़ी घटना भूली बी ब्लॉक में हुई, जहां 110 फीट ऊंची तिरुपति बालाजी मंदिर की आकृति में तैयार हो रहा विशाल पंडाल पूरी तरह से जमीन से उखड़कर गिर गया। आयोजकों ने इस पंडाल को आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन बारिश और तेज हवा ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

इसी तरह, मटकुरिया रोड पर बना विशाल पंडाल भी बारिश की चपेट में आ गया। यहां का लाइट गेट उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, सरायढेला में भी पंडाल का तोरण द्वार गिर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने निरीक्षण के बाद कहा कि यह मां दुर्गा की कृपा ही मानी जाएगी कि हादसा पूजा शुरू होने से पहले हुआ। अन्यथा, पूजा के दौरान भीड़भाड़ के समय अगर पंडाल गिरता, तो बड़ी त्रासदी हो सकती थी।

बार-बार हो रही बारिश और तेज हवाओं से पंडाल निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। आयोजक समितियां अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं ताकि त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram