फॉण्ट कनवर्टर NEW

मानगो में हथियारों के साथ तीन युवक दबोचे गए, बड़ी वारदात टली

Jamshedpur News: मानगो थाना पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक घटना को टालते हुए हथियारों के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार रात करीब 10 बजे एनएच-33 स्थित सरोवर हिल्स होटल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: मानगो थाना पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक घटना को टालते हुए हथियारों के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार रात करीब 10 बजे एनएच-33 स्थित सरोवर हिल्स होटल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में संभावित खूनी संघर्ष या गंभीर वारदात होने से पहले ही हालात पर काबू पा लिया गया।

सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी पियूष पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एनएच-33 पर सरोवर हिल्स होटल के आसपास हथियारों के साथ घूम रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी की निगरानी में हेडक्वार्टर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश हुसैन (20 वर्ष), राशिद अंसारी (25 वर्ष) और गुलाम खान उर्फ तन्नी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक देशी निर्मित कट्टा, एक 9 एमएम का जिंदा कारतूस, एक बड़ा धारदार चाकू तथा एक काले रंग की एवेंजर मोटरसाइकिल संख्या JH05CP-1152 बरामद की है। इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 के तहत मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि तीन से चार दिन पहले कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामू होटल के पास नशे की हालत में सिगरेट पीने को लेकर उनका विरोधी पक्ष से विवाद हो गया था, जो हाथापाई में बदल गया था। इसी रंजिश का बदला लेने के उद्देश्य से वे हथियारों के साथ सरोवर हिल्स होटल के पास घात लगाकर बैठे थे और मौका मिलते ही हमला करने की योजना बना रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल गुलाम खान उर्फ तन्नी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ चांडिल (कपाली ओपी) थाना कांड संख्या 15/25, दिनांक 28 जनवरी 2025, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इनके पीछे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हाथ तो नहीं है।

इस छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह, मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और बरामद हथियारों के स्रोत, नेटवर्क तथा संभावित अन्य संलिप्त लोगों की भी गहन जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram