फॉण्ट कनवर्टर NEW

मानगो में पब्लिक का पावर: घर में घुस रहे चोर को दबोचा, CCTV से हुई पहचान!

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के कीर्तन विहार कॉलोनी में बुधवार को स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोरी की एक कोशिश नाकाम हो गई। कॉलोनी के निवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घर में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के कीर्तन विहार कॉलोनी में बुधवार को स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोरी की एक कोशिश नाकाम हो गई। कॉलोनी के निवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घर में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, कीर्तन विहार कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में काफी नाराजगी थी। दो दिन पहले भी इसी इलाके में एक घर में चोरी हुई थी। उस घटना के दौरान पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हो गई थी। इसके बाद से ही कॉलोनी के लोग सतर्क हो गए थे और आसपास आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे थे।

बुधवार को वही युवक एक बार फिर कॉलोनी में संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ और वे उस पर नजर रखने लगे। इसी दौरान युवक ने एक घर में घुसने का प्रयास किया, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी और घटना की सूचना मानगो थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में युवक नशे का आदी प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हाल के दिनों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में उसकी कोई भूमिका तो नहीं है।

Read more: चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram