Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, मिनटों में राख
Jharkhand

मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, मिनटों में राख

By Samsul HaqueJune 3, 2026Updated:June 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस धू-धू कर जलने लगी और अंततः पूरी तरह राख में तब्दील हो गई। घटना ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 स्थित राज मोबाइल के समीप की बताई जा रही है।

स्थानीय सुभान आलम, हिदायतुल्लाह अंसारी और राजेश कुमार के अनुसार सुबह के समय बस से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और संबंधित विभागों को दी गई।

बस रोजाना रात में उसी स्थान पर खड़ी की जाती थी और सुबह अपने निर्धारित मार्ग पर परिचालन के लिए निकलती थी। बुधवार को भी बस सड़क किनारे खड़ी थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। हालांकि आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई मौजूद नहीं था और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग और अधिक फैल जाती तो आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। समय रहते स्थिति नियंत्रित होने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
आग हादसा आजादनगर जमशेदपुर बस में आग मानगो
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.