फॉण्ट कनवर्टर NEW

सड़क हादसे में बुझ गया घर का चिराग; स्कूटी सवार की दर्दनाक मौ’त

Mandar News (Ranchi): मांडर थाना क्षेत्र के बुढ़ाखुखरा के पास शनिवार की सुबह एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। एक युवा किसान, जो सुबह-सुबह अपने परिवार की उम्मीदें लेकर हाट गया था, उसकी लाश घर पहुंची। कानीजाड़ी गांव

अपनी भाषा में पढ़ें

Mandar News (Ranchi): मांडर थाना क्षेत्र के बुढ़ाखुखरा के पास शनिवार की सुबह एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। एक युवा किसान, जो सुबह-सुबह अपने परिवार की उम्मीदें लेकर हाट गया था, उसकी लाश घर पहुंची। कानीजाड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय आनंद किस्पोट्टा की एक सड़क हादसे में जान चली गई। वह अपने पिता सीरील किस्पोट्टा का सबसे छोटा और लाडला बेटा था।

हादसे की दास्तां: जब खुशियां मातम में बदल गईं

जानकारी के अनुसार, आनंद किस्पोट्टा शनिवार सुबह अपनी स्कूटी पर मटर की फली लादकर ब्राम्बे साप्ताहिक हाट गया था। मटर बेचकर वह करीब 9:30 बजे वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान मांडर–टांगरबसली रोड पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद हवा में उछलकर सड़क पर गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; वाहन जब्त

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मांडर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल आनंद को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अफसोस कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल टाटा मैजिक को जब्त कर थाने ले आई है। इस घटना के बाद से कानीजाड़ी गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram