फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चांडिल में जंगली हाथी का हमला, व्यक्ति की कुचलकर मौत

Chandil news: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत स्थित सापारुम गांव में शनिवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राधा तंतुबाई (करीब 55-60 वर्ष) के रूप में की गई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chandil news: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत स्थित सापारुम गांव में शनिवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राधा तंतुबाई (करीब 55-60 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया। ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हाथी ने राधा तंतुबाई को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें कुचल दिया। हमले की भयावहता ऐसी थी कि मौके पर मौजूद लोग डर के कारण कोई बचाव नहीं कर सके और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए और काफी देर तक बाहर निकलने से डरते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से इलाके में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। हाथियों के झुंड अक्सर गांव के पास पहुंच जाते हैं, जिससे न केवल फसलें बर्बाद हो रही हैं बल्कि लोगों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है।

इस घटना ने ग्रामीणों के बीच दहशत को और बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाए, गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और हाथियों को जंगल की ओर वापस भेजने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram