फॉण्ट कनवर्टर NEW

होमगार्ड बहाली को लेकर बड़ा अपडेट, आज से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू

रांची में होमगार्ड बहाली के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई है। धुर्वा स्थित झारखंड होम गार्ड के सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सोमवार से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची में होमगार्ड बहाली के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई है। धुर्वा स्थित झारखंड होम गार्ड के सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सोमवार से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी।

विभाग ने अलग-अलग प्रखंडों के अभ्यर्थियों के लिए अलग तारीख तय की है। अभ्यर्थियों को अपनी तय तारीख पर सभी जरूरी मूल दस्तावेज और चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचना होगा।

तय तारीख पर पहुंचना जरूरी

24 अगस्त को कांके और मांडर, 25 अगस्त को लापुंग और बुढ़मू, 27 अगस्त को चान्हो और तमाड़ और 29 अगस्त को रातू, बेड़ो व खलारी के अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद 31 अगस्त को नामकुम और 1 सितंबर को अनगड़ा के अभ्यर्थियों की जांच होगी।

2 सितंबर को सिल्ली, 3 सितंबर को नगड़ी, 5 सितंबर को इटकी, 7 सितंबर को राहे व बुंडू और 8 सितंबर को सोनाहातु के अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन होगा। 9 सितंबर को तमाड़ और 10 सितंबर को ओरमांझी के अभ्यर्थियों की जांच होगी। 11 सितंबर को शहरी गैर-तकनीकी पुरुष और 12 सितंबर को शहरी गैर-तकनीकी महिला अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

फर्जी दस्तावेज पर तुरंत कार्रवाई

विभाग के अनुसार, तय तारीख पर दस्तावेज सत्यापन के लिए नहीं पहुंचने वालों को दूसरा मौका नहीं मिलेगा। वहीं, जांच में कोई दस्तावेज गलत या फर्जी मिलने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। वेरिफिकेशन के दौरान संबंधित अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

आगे मेडिकल और चरित्र जांच

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सफल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा। सभी प्रक्रियाओं में सफल उम्मीदवारों को बेसिक ट्रेनिंग के लिए झारखंड गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय, रांची भेजा जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram