रांची: झारखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। कुल 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का अलग-अलग स्थानों और पदों पर तबादला किया गया है।
तबादला किए गए पुलिसकर्मियों में 261 पुरुष आरक्षी, 68 महिला आरक्षी और 126 हवलदार शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय पर नई जगह पर ड्यूटी संभालने का आदेश दिया गया है।




