फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 6 IPS को प्रोन्नति, कई जिलों में नए DIG

Ranchi News: झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए छह आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके साथ ही 12 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी अलग-अलग पदों पर पदस्थापित किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए छह आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके साथ ही 12 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी अलग-अलग पदों पर पदस्थापित किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार देर रात जारी कर दी गई, जिसके बाद यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।

प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में मनोज कौशिक प्रमुख नाम हैं। उन्हें एडीजी रैंक में प्रोन्नत करते हुए सीआईडी का एडीजी बनाया गया है। इसके साथ ही वे रांची जोनल आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। अजय लिंडा को आईजी रैंक में प्रोन्नति देकर सीआईडी का आईजी नियुक्त किया गया है। नौशाद आलम को स्पेशल ब्रांच का डीआईजी बनाया गया है, जिससे खुफिया तंत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

किशोर कौशल को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए पलामू का डीआईजी बनाया गया है, जबकि अंजनी झा को हजारीबाग डीआईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मो. अर्शी को डीआईजी रैंक में प्रोन्नत कर होमगार्ड डीआईजी बनाया गया है। इसके अलावा आनंद प्रकाश को बोकारो डीआईजी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

अन्य तबादलों में श्रीकांत सुरेश राव खोतरे को सिमडेगा का एसपी बनाया गया है। कैलाश करमाली को होमगार्ड एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। शिवम प्रकाश को राज्यपाल का परिसहाय नियुक्त किया गया है। निखिल राय और श्रुति को एएसपी एसीबी बनाया गया है। वहीं, अभिनाश कुमार को जैप-7 और दीपक कुमार को जैप-5 का कमांडेंट बनाया गया है।

सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर हुए इन बदलावों से पुलिसिंग में नई ऊर्जा और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

🔹 प्रोन्नति पाए IPS अधिकारी

नामप्रोन्नति रैंकपदस्थापन
मनोज कौशिकADGADG, CID (रांची जोनल IG का प्रभार भी)
अजय लिंडाIGIG, CID
नौशाद आलमDIGDIG, स्पेशल ब्रांच
किशोर कौशलDIGDIG, पलामू
अंजनी झाDIGDIG, हजारीबाग
मो. अर्शीDIGDIG, होमगार्ड
आनंद प्रकाशDIGDIG, बोकारो

🔹 अन्य IPS अधिकारियों की पदस्थापना

नामवर्तमान पदस्थापन
श्रीकांत सुरेश राव खोतरेSP, सिमडेगा
कैलाश करमालीSP, होमगार्ड
शिवम प्रकाशराज्यपाल के परिसहाय
निखिल रायASP, ACB
श्रुतिASP, ACB
अभिनाश कुमारकमांडेंट, JAP-7
दीपक कुमारकमांडेंट, JAP-5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram