फॉण्ट कनवर्टर NEW

CCL के लंकास्टर अस्पताल में बड़ा हादसा, जमीन धंसने से मची अफरा-तफरी

गिरिडीह में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सीसीएल गिरिडीह एरिया के ऐतिहासिक लंकास्टर अस्पताल परिसर में अचानक भू-धंसान हुआ। जमीन धंसने से अस्पताल के दो भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : गिरिडीह में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। CCL गिरिडीह एरिया के ऐतिहासिक लंकास्टर अस्पताल परिसर में अचानक भू-धंसान हुआ। जमीन धंसने से अस्पताल के दो भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गए।

भू-धंसान के कारण अस्पताल परिसर और आसपास की सड़क पर गहरी दरारें पड़ गई हैं। परिसर का एक बड़ा हिस्सा भी धंस गया है। इससे अस्पताल के बाकी हिस्से पर भी खतरा बना हुआ है।

अस्पताल में नाइट शिफ्ट में तैनात कर्मचारी दिलीप कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे जमीन और भवन को धीरे-धीरे धंसते देखा गया। खतरा देखते हुए उन्होंने अन्य कर्मचारियों की मदद से अस्पताल में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। महाप्रबंधक कन्हैया शंकर गैवाल समेत अन्य अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहां सीसीएल सुरक्षा गार्ड और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।

सीसीएल अधिकारियों के अनुसार, भू-धंसान के कारणों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पूरे अस्पताल परिसर को संवेदनशील घोषित कर दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram