फॉण्ट कनवर्टर NEW

तमिलनाडु सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर साल मिलेंगे 3 मुफ्त LPG सिलेंडर

तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को विधानसभा में ‘अन्नपूर्णी सुपर 6’ और ‘वेट्री पयानम’ योजना के विस्तार का ऐलान किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Chennai News: तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को विधानसभा में ‘अन्नपूर्णी सुपर 6’ और ‘वेट्री पयानम’ योजना के विस्तार का ऐलान किया।

हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर

‘अन्नपूर्णी सुपर 6’ योजना के तहत पात्र महिला परिवार प्रमुखों को हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। योजना जनवरी 2027 में पोंगल के मौके पर शुरू होने की बात कही गई है। सरकार इसके लिए हर साल करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

योजना से 1.30 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सिलेंडर खरीदने के बाद उसकी राशि DBT के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में वापस की जाएगी।

इस योजना का लाभ 2.5 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों को मिलेगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, छोटे और सीमांत किसान तथा दिव्यांग लोगों के परिवार भी इसके दायरे में होंगे।

महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मुफ्त बस यात्रा

‘वेट्री पयानम’ योजना का भी विस्तार किया गया है। यह सुविधा 2 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। इसके तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को कई शहरी बस सेवाओं में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

जिलों के बीच सामान्य किराए वाली बसों और पहाड़ी क्षेत्रों में चलने वाली कुछ बसों में भी यह सुविधा दी जाएगी। इसके लिए कोई आय सीमा नहीं होगी और मुफ्त यात्रा की संख्या पर भी कोई रोक नहीं होगी। योजना पर सरकार हर साल करीब 6,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

सरकार ने ‘वेट्री विजन डॉक्यूमेंट’ के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण से जुड़ी अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram