फॉण्ट कनवर्टर NEW

हाईवा फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, पुलिस की गोली से आरोपी घायल

हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में दो हाईवा वाहनों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोलीकांड में संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद हिरासत में लिए गए पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में दो हाईवा वाहनों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोलीकांड में संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद हिरासत में लिए गए पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद हथियार और बम बरामद करने के लिए टीम आरोपी को लेकर गई थी। इसी दौरान अंकित ने एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर बरामद पिस्तौल उठा ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

25 जुलाई की रात दो हाईवा पर हुई थी फायरिंग

25 जुलाई 2026 की रात बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाईवा वाहनों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी। घटना के बाद बड़कागांव थाना में कांड संख्या 133/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से प्रिंस खान गिरोह के K.S.S. के नाम से धमकी भरे पर्चे भी बरामद हुए थे। जांच के दौरान पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय की भूमिका संदिग्ध सामने आई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

हथियार और बम बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हथियार, बम और धमकी भरे पर्चे बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और हाईवा पर हुई फायरिंग के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram