Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घंटा बड़ी धोरोम गढ़, ललपनिया (बोकारो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी “अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के आमंत्रण के प्रति आभार जताते हुए आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू, मिथिलेश किस्कू, बिंदे सोरेन (मांझी बाबा, जमशेदपुर), सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू, संतोष हेंब्रम एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।



