फॉण्ट कनवर्टर NEW

भू-धंसान से 30-35 लाख का नुकसान, BCCL अधिकारियों पर FIR

कतरास के छाताबाद में हुए भू-धंसान के मामले में BCCL के सीएमडी मनोज अग्रवाल समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पीड़ित अनवर अली की शिकायत के आधार पर की गई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: कतरास के छाताबाद में हुए भू-धंसान के मामले में BCCL के सीएमडी मनोज अग्रवाल समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पीड़ित अनवर अली की शिकायत के आधार पर की गई है।

एफआईआर में BCCL CMD मनोज अग्रवाल के अलावा एरिया-3 के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद, एरिया-3 के एजेंट अरविंद झा और BCCL धनबाद के जीएम सिक्योरिटी समेत अन्य कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है।

पीड़ित के अनुसार, 7 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे छाताबाद में अचानक जमीन धंस गई। इसकी चपेट में आने से उनका मकान और घर में रखा सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया। उन्होंने नुकसान का अनुमान करीब 30 से 35 लाख रुपये बताया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इलाके में भूमिगत गतिविधियों और भू-धंसान के खतरे की जानकारी अधिकारियों को पहले से थी। इसके बावजूद सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए।

बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram