फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची के ओरमांझी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Ranchi : राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा इलाके में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। घटना से आसपास के इलाके

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा इलाके में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे पहले फैक्ट्री से घना धुआं निकलता दिखा। थोड़ी ही देर में जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। आग के विकराल रूप लेने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। आग पर काबू पाने के प्रयास देर शाम तक जारी रहे।

ओरमांझी थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटना स्थल के पास न जाएं और सुरक्षा में सहयोग करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram