फॉण्ट कनवर्टर NEW

Loksabha Election 2024- छठे चरण का चुनाव, स्क्रूटनी में 22 की उम्मीदवारी रद्द

Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को बताया कि छठे चरण के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन की स्क्रूटनी में 22 उम्मीदवारों का पर्चा रद्द हो गया है। सबसे अधिक 7 उम्मीदवारों का पर्चा गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से रद्द हुआ

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को बताया कि छठे चरण के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन की स्क्रूटनी में 22 उम्मीदवारों का पर्चा रद्द हो गया है। सबसे अधिक 7 उम्मीदवारों का पर्चा गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से रद्द हुआ है। यहां अब कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।

जब्ती का आंकड़ा एक अरब से ऊपर जाकर 1 अरब 10 करोड़ 36 लाख हुआ

धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 3 का पर्चा रद्द हुआ है। अब यहां कुल 25 उम्मीदवार बचे हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 6 लोगों का पर्चा खारिज हुआ है। यहां से अब 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भी 6 लोगों का पर्चा रद्द हुआ है। यहां अब 26 उम्मीदवार बचे हैं। इस चरण में नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 मई है। वहीं सातवें चरण के चुनाव में नामांकन के पहले दिन कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।

उसमें राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक नामांकन दाखिल किया गया है। गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से दो लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। जबकि, दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पहले दिन एक भी नामांकन नहीं किया गया। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से झारखंड में सामान और नकदी की जब्ती का आंकड़ा एक अरब से ऊपर जाकर 1 अरब 10 करोड़ 36 लाख हो गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram