फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में बड़ी सफलता: रिजनल कमांडर के दाहिने हाथ राजा हेमंत असुर गिरफ्तार

Lohardaga News: लोहरदगा जिले की पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। भाकपा (माओवादी) रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू का दाहिना राजा हेमंत असुर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने बुधवार को गिरफ्तार नक्सली को

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: लोहरदगा जिले की पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। भाकपा (माओवादी) रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू का दाहिना राजा हेमंत असुर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने बुधवार को गिरफ्तार नक्सली को प्रेस के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुडू-चंदवा मार्ग के जंगलों में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में भाकपा माओवादी संगठन का एक लाख रुपये का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर उर्फ राजा उर्फ राजन खेरवार को गिरफ्तार किया गया है।

देशी कट्टा व 10 जिंदा कारतूस बरामद, 19 नक्सली कांडों में था नामजद

आरोपी के पास से एक देशी कट्टा एवं 10 पीस (8एमएम) के जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि बीते 25 नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू (15 लाख ईनामी) अपने दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर के साथ अवैध हथियारों के साथ संगठन विस्तार के लिए हेसला, बांझीटोली से चुल्हापानी की ओर जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं कुडू थाना पुलिस शामिल थी।

रात्रि के अंधेरे में चलाए गए अभियान के दौरान केरवाडी शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर छापेमारी की गई, जहां से एक व्यक्ति भागने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा हेमंत असुर बताया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। राजा हेमंत असुर भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय दस्ता सदस्य रहा है। उसने पूछताछ में कई बड़े नक्सली घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।

इनमें शामिल हैं, जिनमें 2022 बुलबुल पुलिस मुठभेड़, 2022 चंदवा-डगडगी रेलवे निर्माण वाहनों में आगजनी, 2023 कुडू बस स्टैंड में हत्या के प्रयास में गोलीबारी, 2023 लपरा में हाईवा व कार में आगजनी, 2023 जमुवारी गाँव में प्रदुमन यादव की हत्या, 2024-25 में कई निर्माण कार्यों, पुलों व स्कूलों में लेवी हेतु पर्चा वितरण, 2021 से 2025 तक लोहरदगा, लातेहार और गुमला जिलों में 19 गंभीर कांडों में संलिप्तता रही है। इन मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, लेवी, मुठभेड़, हथियार कानून, विस्फोटक अधिनियम, सीएलए एक्ट और यूएपीए के प्रावधान शामिल हैं।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी व जवानों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को वेदांत शंकर (आइपीस), मनीष कुमार चौबे, पुलिस निरीक्षक, 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, थाना प्रभारी, कुडू अजीत कुमार एसआई राकेश कुमार गुप्ता, नीरज कुमार मिश्र व ललित उरांव, तकनीकी शाखा, सैट-78 एवं 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की टीम समेत कई सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध कुडू थाना कांड संख्या 125/25, दिनांक 26.11.2025, धारा आर्म्स ऐक्ट 25(1-बी)ए/26, सीएलए एक्ट 17 एवं यूएपीए की धारा 13/16 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

एसपी का नक्सलियों को सख्त संदेश

पुलिस कप्तान ने बताया कि लोहरदगा पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उग्रवादी गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा राह से भटके सभी युवा और नक्सली आत्मसमर्पण करें, नहीं तो एक-एक को पकड़कर कानून के हवाले किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नक्सल विरोधी अभियान पूरी ताकत से जारी रहेगा, लोहरदगा को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त करना हमारा लक्ष्य है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram