Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»लोहरदगा: कम मतदान वाले केंद्रों पर सवाल, हाई वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की बेचैनी!
Jharkhand

लोहरदगा: कम मतदान वाले केंद्रों पर सवाल, हाई वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की बेचैनी!

Faizal HaqueBy Faizal HaqueFebruary 25, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत लोहरदगा नगर परिषद के 46 मतदान केंद्रों पर सोमवार, 23 फरवरी को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न हो गया। कुल 43,070 मतदाताओं में से 29,643 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 68.83% दर्ज किया गया, जो नगर की लोकतांत्रिक जागरूकता का मजबूत संकेत है। मतदान में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कुल 22,043 महिला मतदाताओं में से 14,900 महिलाओं ने मतदान किया, जबकि 21,027 पुरुष मतदाताओं में से 14,743 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई केंद्रों पर शाम तक मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था।

सर्वाधिक और न्यूनतम मतदान केंद्र

मतदान प्रतिशत के लिहाज से कुछ केंद्रों ने विशेष ध्यान आकर्षित किया जिनमें आंगनबाड़ी केन्द्र थाना टोली (12/2) में सर्वाधिक 83.89% मतदान दर्ज हुआ। उर्दू मिडिल स्कूल थाना टोली (12/1) में 83.27% मतदान हुआ।नवाड़िपारा मिडिल स्कूल (दक्षिण भाग) में 81.32% मतदान दर्ज किया गया।माइनॉरिटी हॉस्टल ईदगाह (11/1) में 80.76% मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं कुछ केंद्रों पर अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ, जिनमें लूथरन हाई स्कूल (पश्चिम भाग) में 47.94% मतदान दर्ज हुआ, जो सबसे कम रहा। चर्च मिडिल स्कूल (कलेक्ट्रेट के पास) में 57.23% मतदान हुआ। विज्ञान भवन नदिया हाई स्कूल में 58.50% मतदान हुआ।

शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा मतदान

प्रशासन की सख्ती और सुव्यवस्थित तैयारियों के बीच सभी 46 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सुरक्षा बलों की तैनाती, महिला मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था और दिव्यांग मतदाताओं हेतु सहायता की सुविधा सुनिश्चित की गई थी। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। कई मुस्लिम बहुल एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में 70 से 80 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किया गया, जिससे स्पष्ट है कि मतदाताओं ने विकास, पारदर्शिता और बेहतर नगर प्रशासन के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय दी है।

लोकतंत्र के प्रति बढ़ती जागरूकता

इस बार का मतदान प्रतिशत यह संकेत देता है कि नगरवासी स्थानीय सरकार को लेकर सजग हैं और नगर परिषद के माध्यम से अपने क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने को लेकर गंभीर हैं। अब सभी की निगाहें आग्मी 27 फरवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। नगर में चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोहरदगा में हुए इस उत्साह पूर्ण मतदान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथ में है और जब जनता जागरूक होती है तो बदलाव तय होता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.