फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

Lohardaga News: कुडू थाना की बड़ी कामयाबी, कार से डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद

Lohardaga News: कुडू थाना पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक कार से करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Lohardaga News: कुडू थाना पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक कार से करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से बिहार की ओर गांजे की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संख–लुकैया मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान बिहार नंबर की फोर्ड फिएस्टा कार (बीआर 11 जेड 3556) पुलिस को देख भागने लगी। पीछा करने पर कार बढ़की चापी के पास कलवा ढोढा पुल के समीप पेड़ से टकरा गई।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कार की तलाशी ली, जिसमें 42 पैकेट गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे का अनुमानित वजन डेढ़ क्विंटल और बाजार मूल्य लाखों रुपये बताया जा रहा है। दोनों आरोपितों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बरामदगी का सटीक वजन और मूल्यांकन के बाद रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व भी कुडू पुलिस ने 413 पेटियों में 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की थी। लगातार दो दिनों की सटीक कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा है, जबकि पुलिस की तत्परता की व्यापक सराहना हो रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram