फॉण्ट कनवर्टर NEW

हिंडाल्को माइंस की समस्याओं पर ट्रक मालिकों ने उठाई आवाज, सांसद ने दिया समाधान का भरोसा

Lohardaga News: हिंडाल्को कंपनी की माइंस में चल रही कई गंभीर समस्याओं को लेकर झारखंड पठारी चंदवा लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सांसद सुखदेव भगत से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक के दौरान संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि माइंस क्षेत्र

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: हिंडाल्को कंपनी की माइंस में चल रही कई गंभीर समस्याओं को लेकर झारखंड पठारी चंदवा लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सांसद सुखदेव भगत से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक के दौरान संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि माइंस क्षेत्र की सड़कें बेहद खराब हालत में हैं और कंपनी की ओर से की जा रही मरम्मत सिर्फ औपचारिकता है।

ट्रक ओनरों ने सांसद को बताया कि विमारला माइंस की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। कंपनी ने वादा किया था कि सड़क और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, लेकिन दस साल बीत जाने के बाद भी कोई ठोस काम नहीं हुआ।

सदस्यों ने गुरदारी माइंस की जमीन से जुड़ी समस्या का भी मुद्दा उठाया। बताया गया कि गुमला उपायुक्त के पास जमीन रजिस्ट्री का मामला लंबित है, जिससे ट्रिप वितरण में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर जमीन रजिस्ट्री पूरी हो जाए तो ट्रक मालिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

इसके अलावा, एसोसिएशन ने कंपनी की एबीसी प्रणाली पर भी आपत्ति जताई। सदस्यों ने कहा कि ट्रिप आवंटन ए बी प्रणाली के अनुसार होना चाहिए, ताकि सभी ट्रक मालिकों को समान अवसर मिल सके। चिरुड़ीह माइंस में रेजिंग कॉन्ट्रैक्टर और कंपनी कर्मचारियों द्वारा टोकन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत भी रखी गई।

ट्रक मालिकों का कहना था कि जिस दिन ए ग्रुप की बारी होती है, उसी दिन बी ग्रुप की गाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है। इससे सामान्य ट्रक मालिकों की गाड़ियां कई दिनों तक माइंस में खड़ी रह जाती हैं। विरोध करने वाले ड्राइवरों को कंपनी और स्थानीय नेताओं द्वारा धमकाया भी जाता है।

बैठक में सेरंगदाग माइंस की बदहाल स्थिति, अनलोडिंग परिसर की गंदगी, और सड़क मरम्मत की मांगें भी सामने रखी गईं। साथ ही मजदूरों, चालकों और सहचालकों के लिए प्याऊ, कैंटीन और शेड जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी अपील की गई।

संचालन समिति ने कहा कि हिंडाल्को कंपनी सीएसआर फंड के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, छात्रवृत्ति, कोचिंग सेंटर और अन्य विकास कार्यों का वादा करती है, लेकिन यह सब कागजों तक सीमित रह गया है।

सांसद सुखदेव भगत ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही हिंडाल्को के वरीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे और समाधान के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

मुलाकात में एसोसिएशन के इरशाद अहमद, अनवर अंसारी, पंकज सिंह, सोनम राज गोलू, गोल्डन कुरैशी, असीम अंसारी बबलू, काजू कुरैशी, खुर्शीद आलम, साजिद खान, आसिफ खान, संजू जी, विष्णु गुप्ता, अमजद जी, अबू सुफियान, मोहम्मद मुन्ना, राणा प्रताप सिंह, फिरोज अंसारी, जफर इकबाल और तनवीर अंसारी समेत कई सदस्य शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram