फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

अंधविश्वास…लिपुंगा गांव दोहरी हत्या का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव स्थित बालमुचू टोला में 24 नवंबर की रात हुई दोहरी हत्या का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर लिया है। इस मामले में वादी चरण बालमुचू के आवेदन पर गुवा थाना कांड संख्या 48/2025,

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव स्थित बालमुचू टोला में 24 नवंबर की रात हुई दोहरी हत्या का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर लिया है। इस मामले में वादी चरण बालमुचू के आवेदन पर गुवा थाना कांड संख्या 48/2025, दिनांक 25 नवंबर 2025 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में जंगम बालमुचू को आरोपी बनाते हुए वादी के माता-पिता- स्व. सेरगया बालमुचू और मुक्ता बालमुचू- की हत्या का आरोप लगाया गया था।

इस खबर को भी पढ़ें : अंधविश्वास ने लील ली जिंदगी: डायन-बिसाही विवाद में बुजुर्ग दंपति की टांगी से नृशंस हत्या?

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (किरीबुरू) अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों की टीम ने छापेमारी अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान पुलिस ने दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी जंगम बालमुचू (35 वर्ष), पिता बुधराम बालमुचू, निवासी लिपुंगा (साकेझार टोला) को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, ललन कुमार मंडल, गणेश शंकर गौड़, सीमल हांसदा, सतीश कुमार सिंह समेत गुवा थाना के अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram