फॉण्ट कनवर्टर NEW

“जमशेदपुर मैराथन में चाईबासा के लायन्स रन क्लब ने दिखाया दमदार प्रदर्शन”

Chaibasa News: जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ में लायन्स क्लब ऑफ चाईबासा के लायन्स रन क्लब के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। क्लब के धावकों ने चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर दमदार प्रदर्शन करते हुए दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा किया और स्वास्थ्य,

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ में लायन्स क्लब ऑफ चाईबासा के लायन्स रन क्लब के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। क्लब के धावकों ने चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर दमदार प्रदर्शन करते हुए दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा किया और स्वास्थ्य, फिटनेस एवं खेल भावना का संदेश दिया।

दौड़ में भाग लेने वाले और 10 किमी रन को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सदस्यों में निखिल अग्रवाल, कुनाल सराफ, उदित चौधरी, पंकज भलोटिया, आशीष अग्रवाल, अभिनय खिरवाल, राकेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजीव गोयल, सुभाष जोंको, नितेश पिरोजीवाला, सचिन अग्रवाल, मुकेश मोदी और रवि भूत शामिल हैं।

लायन्स क्लब ऑफ चाईबासा ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है। क्लब ने कहा कि सदस्य जिस तरह से स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, वह सराहनीय है। क्लब ने उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे आयोजनों में उनकी भागीदारी जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram