रांची: रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर 21 अगस्त को लाइन ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का सफर बीच के स्टेशनों पर ही समाप्त कर दिया जाएगा।
लाइन ब्लॉक के कारण हटिया-सांकी रूट की चार पैसेंजर ट्रेनें आज रद्द रहेंगी। इनमें ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर और 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर शामिल हैं।
इसके अलावा 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस गोमो स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी। गोमो से हटिया के बीच इसका परिचालन नहीं होगा।
18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस आद्रा स्टेशन पर समाप्त होगी और वहीं से वापस रवाना होगी। वहीं 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का परिचालन मुरी स्टेशन तक ही रहेगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी जरूर ले लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।




