फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चैनपुर में विधिक सेवा प्राधिकार शिविर का आयोजन

गुमला जिला विधिक सेवा प्राधिकार और जिला प्रशासन, गुमला के संयुक्त प्रयास से चैनपुर प्रखंड परिसर में एक विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी सेवाओं और अधिकारों के बारे में जागरूक करना था।कार्यक्रम में एलएडीसी बिंदेश्वर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

गुमला जिला विधिक सेवा प्राधिकार और जिला प्रशासन, गुमला के संयुक्त प्रयास से चैनपुर प्रखंड परिसर में एक विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी सेवाओं और अधिकारों के बारे में जागरूक करना था।कार्यक्रम में एलएडीसी बिंदेश्वर गोप और विद्यया निधि शर्मा के अलावा, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा, अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, कटिंग मुखिया मधुरा मिंज, और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।शिविर की शुरुआत जेएसएलपीएस की बहनों द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने अपने संबोधन में विधिक सेवा प्राधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। एलएडीसी बिंदेश्वर गोप और विद्यया निधि शर्मा ने भी कानूनी सहायता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बताया।कई योजनाओं का हुआ लाभ वितरण विधिक जागरूकता कार्यक्रम के बाद, जरूरतमंदों के बीच विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ वितरण किया गया।वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन के 3 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए।जॉब कार्ड के लिए 5 लोगों को लाभ मिला।पशु दवा 5 पशुपालकों को दी गई।जेएसएलपीएस ग्राम संगठन को 2 लाख रुपये का वितरण किया गया।साड़ी, धोती और लूंगी योजना के तहत 8 लोगों को लाभ मिला।कृषि विभाग की ओर से 3 लोगों को सहायता दी गई।इस शिविर ने न सिर्फ लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी पहुंचाया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram