फॉण्ट कनवर्टर NEW

मरीजों को समय पर सेवा सुनिश्चित करने के लिए 108 एम्बुलेंस कंपनी को कानूनी नोटिस

Ranchi : राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा में लगातार लेटलतीफ होने के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में बैठक में कहा कि मरीजों को समय

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा में लगातार लेटलतीफ होने के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में बैठक में कहा कि मरीजों को समय पर एम्बुलेंस न मिलने से न केवल उनकी जान पर खतरा होता है, बल्कि सरकार की छवि भी प्रभावित होती है।

बैठक में सम्मान फाउंडेशन, जो 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदान कर रही है, को कड़ी फटकार लगाई गई। सचिव ने कहा कि सेवा में त्वरित सुधार आवश्यक है और प्रत्येक मरीज को एम्बुलेंस समय पर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर से लापरवाही या लेटलतीफ की सूचना मिली, तो कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए निर्देश दिया कि डॉक्टर पंकज प्रतिदिन कम से कम 10 एम्बुलेंस का लाइव वीडियो देखें और वाहनों की अद्यतन स्थिति पर नजर रखें। सचिव ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में एम्बुलेंस की सेवाओं में सुधार करना आवश्यक है ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

बैठक में कारपोरेशन के एमडी अबु इमरान और एनएचएम के एमडी शशि प्रकाश झा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि राज्य में एम्बुलेंस सेवा की गुणवत्ता में सुधार स्वास्थ्य सुरक्षा और सरकार की विश्वसनीयता दोनों के लिए अनिवार्य है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram