Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»बांदीपुरा एनकाउंटर में लश्कर कमांडर अल्ताफ लाली ढेर, सेना का बड़ा ऑपरेशन
India

बांदीपुरा एनकाउंटर में लश्कर कमांडर अल्ताफ लाली ढेर, सेना का बड़ा ऑपरेशन

By Samsul HaqueApril 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली मारा गया। यह मुठभेड़ उस व्यापक सुरक्षा अभियान का हिस्सा है, जो हाल ही में पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी।

विशेष खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें अल्ताफ लाली को मार गिराया गया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। मारे गए आतंकी की पहचान अल्ताफ लाली के रूप में हुई है, जो लंबे समय से लश्कर के लिए सक्रिय था।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी इस समय श्रीनगर में मौजूद हैं और उन्होंने पूरे ऑपरेशन की जानकारी ली। वह सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और पहलगाम हमले के पीछे के लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों के खिलाफ चल रहे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

उधर, इस हमले में शामिल माने जा रहे दो आतंकवादियों के घरों को भी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को नष्ट कर दिया। बिजबिहाडा में आदिल हुसैन थोकर के घर को आईईडी से उड़ा दिया गया, जबकि त्राल में आसिफ शेख का घर बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। बताया जा रहा है कि आदिल थोकर ने पाकिस्तानी आतंकियों को बैसरन घाटी में हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद की थी।

अनंतनाग पुलिस ने आदिल थोकर, और पाकिस्तानी आतंकियों अली भाई और हाशिम मूसा के बारे में सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। तीनों के स्केच जारी कर दिए गए हैं, और इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया गया कि आतंकियों ने सेना की वर्दी पहनकर गैर-मुस्लिम पर्यटकों की पहचान कर उन्हें निशाना बनाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला

June 2, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

RECENT ADDA.

सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला

June 2, 2026

विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!

June 2, 2026

अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!

June 2, 2026

8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!

June 2, 2026

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला
  • विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!
  • अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!
  • 8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!
  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.