फॉण्ट कनवर्टर NEW

धनबाद में जमीन धंसने से मचा हड़कंप, दरारों से उठी आग की लपटें

BCCL के लोदना क्षेत्र में गुरुवार को जमीन धंसने की घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बरारी छह नंबर बस्ती के पास अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। इसके बाद जमीन में बनी दरारों से धुआं और आग निकलने लगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: BCCL के लोदना क्षेत्र में गुरुवार को जमीन धंसने की घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बरारी छह नंबर बस्ती के पास अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। इसके बाद जमीन में बनी दरारों से धुआं और आग निकलने लगी। घटना के बाद स्थानीय लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से परेशान हैं।

बताया जा रहा है कि भू-धंसान का असर लक्ष्मी कॉलोनी जाने वाली मुख्य सड़क पर भी पड़ सकता है। अगर जमीन धंसने का दायरा बढ़ता है तो सड़क पर आवागमन बंद होने की स्थिति बन सकती है।

घटना की सूचना मिलने के बाद BCCL की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने जमीन धंसने और आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और BCCL प्रबंधन से प्रभावित जगह की तत्काल घेराबंदी करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि खुले क्षेत्र में किसी के पहुंचने से बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों ने भूमिगत आग और भू-धंसान को रोकने के लिए जल्द ठोस कदम उठाने के साथ प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram