फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में लैंपस कार्यालय शुरू, किसानों को मिलेगा बोनस सहित लाभ

चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रखंड के तीन लैंपस (LAMPS) कार्यालयों—छीछवानी, बरवेनगर और कुरूमगाड़—का विधिवत उद्घाटन किया गया। इन लैंपस केंद्रों के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को उनकी धान की फसल

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रखंड के तीन लैंपस (LAMPS) कार्यालयों—छीछवानी, बरवेनगर और कुरूमगाड़—का विधिवत उद्घाटन किया गया। इन लैंपस केंद्रों के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को उनकी धान की फसल का उचित और सरकारी दर पर मूल्य मिलना सुनिश्चित हो सकेगा।

चैनपुर प्रखंड परिसर स्थित छीछवानी लैंपस पैक्स का उद्घाटन उप प्रमुख प्रमोद खलखो और अंचल अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं कुरूमगाड़ लैंपस कार्यालय का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, कुरूमगाड़ थाना प्रभारी मोहन सिंह, बीटीएम राजेंद्र तिर्की और कृषि पदाधिकारी विश्वरम केवट की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने किसानों से स्पष्ट अपील की कि वे अपनी धान की बिक्री स्थानीय बाजारों या बिचौलियों को न करें। उन्होंने बताया कि लैंपस केंद्र में किसानों को धान का ₹24.50 प्रति किलो की दर से भुगतान किया जाएगा, साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित बोनस राशि भी प्रदान की जाएगी। यह मूल्य बाजार की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी है।

अंचल अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लैंपस केंद्र किसानों को पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद व्यवस्था के तहत उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने का माध्यम है। यहां धान खरीद की प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार की जाएगी, जिससे किसानों को किसी प्रकार के शोषण का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम के दौरान लैंपस केंद्रों की कार्यप्रणाली, पंजीकरण प्रक्रिया और भुगतान व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। उद्घाटन अवसर पर अंचल निरीक्षक, लैंपस अधिकारी, अंचल कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे। किसानों ने लैंपस केंद्रों के शुभारंभ को उनके लिए लाभकारी और राहत भरा कदम बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram