Lohardga News: कुडू थाना क्षेत्र के जिंगी गांव निवासी पहलू महली को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया। वह जीआर-539/08 एवं टीआर-532/11 के तहत जारी स्थायी वारंट में कई सालों से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना पर गठित विशेष टीम ने आरोपी को घर के पास से दबोच लिया।
पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान जारी है।



